8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Supplementary Budget 2019-20: योगी सरकार ने विंध्याचल धाम के विकास के लिये दिये 10 करोड़ रूपये

मिर्जापुर में विंध्याचल स्थित विंध्यवासिनी देवी धाम के पर्यटन विकास के लिए योगी सरकार ने दस करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट में किया प्रावधान।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Jul 2019, 2:55 PM IST

Vindhyachal dham

विंध्याचल धाम

मिर्जापुर. मां विंध्यवासिनी धाम में हर साल देश विदेश से आने वाले लाखों दर्शनार्थियों को प्रदेश सरकार और बेहतर सुविधा देने जा रही है। मंगलवार को विधानसभा में पेश हुए अनुपूरक बजट में सरकार ने 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। इस पैसे से मंदिर और उसके आसपास के इलाकों को पर्यटन के लिए विकास किया जाएगा।

विंध्याचल मंदिर का विकास अब प्रदेश सरकार के प्राथमिकता पर आ गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के तुरंत बाद अपनी पहली विंध्याचल यात्रा के दौरान विंध्याचल मंदिर के विकास की बात कही थी। अब सरकार विंध्याचल में पर्यटन को बढ़ावा देने और मंदिर पर सुविधायें बढ़ाने की नियत से दस करोड़ रुपया बजट में दिया है। इस पैसे से मंदिर के विकास और इस क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 850 करोड़, गोरखपुर समेत चार धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा एक्सप्रेस वे

बता दें कि पर्यटन विभाग की तरफ अष्टभुजा में रोपवे का निर्माण करा रहा है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षण का प्रमुख केंद्र आने वाले समय में होगा। इससे पहले के बजट में भी योगी सरकार ने विंध्याचल में पर्यटन के विकास के लिए करोड़ों रूपये का प्रावधान करने की घोषणा किया था, मगर इस पैसे से कोई विकास नहीं हुआ। फिलहाल एक बार फिर घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है। यहां के रहने वाले पुरोहित प्रभात मिश्रा और पूर्व विंध्य पांडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक का कहना है कि बजट में किये गये दस करोड़ रुपये के प्रावधान का स्वागत है, इससे इस पूरे इलाके का विकास होगा, मगर यह विकास किसी रोजगार छीन कर करना सही नही है, इसलिए सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे, मगर किसी को विस्थापित न करे ।

BY- SURESH SINGH