11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर
“आप लोग मोदी जी के नैया डूबोय देबा 2019 में”
Play video

“आप लोग मोदी जी के नैया डूबोय देबा 2019 में”

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और व्यापारियों में नोकझोक
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 13 Sep 2018, 2:14 PM IST

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर में दुकानों पर बिक रहे खाद्य सामग्रियों की जांच करने पहुंची। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और स्थानीय व्यापारियों में नोकझोक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आक्रोशित व्यपारियों को खाद्य विभाग की टीम से कहते सुना जा सकता है कि “आप लोग मोदी जी के नैया डूबोय देबा 2019 में”।


जानिए माजरा क्या था


दरअसल मुकेरी बाजार और इमरती रोड पर स्थित दुकानों में पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन सदस्यी टीम ने टीम चीफ सुमन मिश्रा के नेतृत्व में शिवम जायसवाल के दाल की दुकान पर छापेमारी किया। टीम नमूना ले ही रही थी कि व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने उनके वाहन को चहुंओर से घेर लिया।


इसके बाद व्यापारियों ने टीम के सदस्यों को खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान व्यापारी टीम की कार्रवाई से इस कदर नाराज हो गए कि यहां तक कह दिया “आप लोग मोदी जी के नैया डूबोय देबा 2019 में”। वहीं दुकानदारों के आक्रोश को देखते हुये टीम के लोग वहां से निकल गए।


वहीं मौके पर मौजूद लोगों की माने तो तीज पर्व के अवसर पर टीम खाद्य सामग्रियों की जांच के लिये नमूना लेने पहुंची थी और इमरती रोड क्षेत्र में कुछ दुकानों से नमूना भी लिया था। जिसे देख पहले तो दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान का शटर गिरा दिया और इमरती रोड पर एक जुट हो गये। इसके बाद जांच टीम को उनके वाहन समेत घेर लिया। इस दौरान टीम की कार्रवाई से नाराज कुछ दुकानदार आक्रोशित भी दिखे। आखिर में टीम किसी तरह अपना बचाव करते हुए वहां से निकल गई।


मामले पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि टीम के तीन सदस्यों के साथ बदसलूकी की गई। उनसे नमूने लेकर फाड़ दिए गए। मामले को लेकर कटरा कोतवाली में तहरीर दिया गया है। फिलहाल मामले कि जांच चल रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।


By- सुरेश सिहं