6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक चालक की गला रेत कर हत्या, काली खोह के जंगल में मिला शव

मृतक के परिजनों के अनुसार वह बुधवार रात को घर से निकला था, मगर वापस नहीं लौटा।

2 min read
Google source verification
Murder in Mirzapur

मिर्जापुर में हत्या

मिर्जापुर. विंध्याचल थाना क्षेत्र के काली खोह में ट्रक चालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। चालक का शव जंगल में लावारिस हालात में मिला, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों के अनुसार वह बुधवार रात को घर से निकला था, मगर वापस नहीं लौटा। सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर जब परिजन पहुंचे तो उसकी शिनाख्त हो पाई।

जानकारी के अनुसार मृतक भगदेवर नई बस्ती विंध्याचल का निवासी बब्बू 25 वर्ष पुत्र कल्लू है। मृतक अपनी मां बाप का तीसरी संतान था। वह गांव के ही राजेन्द्र बहादुर सिंह का ट्रक चलाया करता था। बता दें कि बुधवार की रात आठ बजे मालिक कि गाड़ी खराब हो गयी, तो उन्हीं की बाइक लेकर मिस्त्री के साथ घर पर पाया था।साथ में उसका एक रिश्तेदार भी आया हुआ था, उसने घर जाने के लिए उसकी बाइक मांगा लेकिन वह देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:

राष्ट्रगान गाने का विरोध करने वाले मौलाना की पैरवी करने पर कोर्ट में बवाल, जमकर तोड़फोड़

बब्बू की मां का कहना है कि तकरीबन 9 बजे के आस पास वह अपने रिश्तेदार और मिस्त्री के साथ बाइक से घर से निकला, फिर उसके बाद घर वापस नहीं आया। गुरूवार को बब्बू का शव काली खोह के पास निर्जन जंगल में पाया गया। उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गयी। जंगल में चरवाहों ने शव देखा और इसकी जानकारी गांव वालों को दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच शुरू किया, मगर पुलिस को कोई सबूत हाथ नहीं लगा। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने भी जांच किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शालिनी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

BY- SURESH SINGH

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग