10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर
एक साल से सरकारी भवन में शरण लेने को मजबूर हैं दो परिवार, नहीं मिल रही मदद
Play video

एक साल से सरकारी भवन में शरण लेने को मजबूर हैं दो परिवार, नहीं मिल रही मदद

पिछले वर्ष जुलाई माह में हुई बरसात की वजह से उनका घर गिर गया था
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Jun 2018, 6:31 PM IST

मिर्जापुर.पिछले वर्ष आई बाढ़ में घर गिरने के बाद से दो परिवार पिछले एक साल से सरकारी भवन में शरण लेने को मजबूर है। सरकारी तंत्र की नाकामी से यह परिवार पिछले एक साल से तहसील और अधिकारियों के यहां चक्कर काटने को मजबूर हैं, मगर उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।

लालगंज थाना क्षेत्र के खमहरिया कला गांव में बृजलाल पुत्र सुंदर और तेरसू कोल का परिवार पिछले एक वर्ष से गांव के सरकारी भवन में शरण लेने को मजबूर है। आदिवासी तबके से आने वाले इस परिवार के लिए पिछले वर्ष जुलाई माह में हुई भीषण बरसात की वजह से आई बाढ़ मुसीबत साबित हो गयी। इस बाढ़ की चपेट में आने से उनका घर गिर गया।

बेघर हो चुके इन लोगों को स्थानीय तहसीलदार और लेखपाल ने उस समय गांव के सरकारी भवन में रहने के लिए कहा। उस समय बाढ़ से प्रभावित लगभग दस परिवार प्रशासन की तरफ से बनाये गए इस राहत कैम्प में शरण लेने के लिए पहुंचा। हालांकि इन एक साल के दौरान आठ परिवार इस त्रासदी से से उबर कर वापस अपने घर जा चुके है। मगर आज एक साल बीतने के बाद भी दो परिवार इसी सामुदायिक भवन में शरण लेने को मजबूर है।

इनकी पूरी गृहस्थी इसी सरकारी भवन में चल रही है। बेहद गरीब यह परिवार किसी तरह से अपना जीविकोपार्जन कर रहा है। यह लोग बाढ़ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके घर को बनवा नहीं पा रहे है। घर के लिए इन लोगों ने कई बार तहसील दिवस और अधिकारियों के कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया, स्थानीय विधायक राहुल कोल को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, मगर एक वर्ष होने को है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। वहीं इस मामले पर डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जायेगा।

 

BY- SURESH SINGH