10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंध्यवासिनी मंदिर में वीआईपी व्यवस्था पर भड़के लोग, बीजेपी विधायक ने सबके लिए खुलवाया रास्ता

Vindhyavasini mandir VIP marg BJP MLA opened the way for everyone- विंध्यवासिनी मंदिर में वीआईपी व्यवस्था करने पर विवाद शुरू हो गया। दरअसल, जिला प्रशासन ने नामी लोगों के लिए मंदिर में दर्शन की अलग व्यवस्था करवाई थी। उनके लिए मंदिर में वीआईपी मार्ग पर अलग सुविधा शुरू की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 17 Jul 2021, 4:04 PM IST

Vindhyavasini mandir

Vindhyavasini mandir

मिर्जापुर. Vindhyavasini mandir VIP marg BJP MLA opened the way for everyone. विंध्यवासिनी मंदिर में वीआईपी व्यवस्था करने पर विवाद शुरू हो गया। दरअसल, जिला प्रशासन ने नामी लोगों के लिए मंदिर में दर्शन की अलग व्यवस्था करवाई थी। उनके लिए मंदिर में वीआईपी मार्ग पर अलग सुविधा शुरू की गई। इससे आम दर्शनार्थियों को दर्शन-पूजन में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। आम दर्शनार्थियों के बजाय वीआईपी दर्शनार्थियों को तरजीह देने के नाम पर शुरू की गई व्यवस्था पर लोगों ने आपत्ति जताई। भारी विरोध के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिला प्रशासन की ओर से आरक्षित किए गए वीआईपी मार्ग को आम जनता के लिए भी खुलवा दिया।

वीआईपी भक्तों के लिए टोकन व्यवस्था

मां विंध्यवासिनी मंदिर में दूर-दूर से लाखों की संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद मंदिर के बाहर आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। मंदिर में बढ़ती भीड़ को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सिटी प्रभात राय ने मंदिर पर व्यवस्था संचालन करने वाली संस्था और पंडा समाज के लोगों के साथ बैठक की थी। बैठक में तय किया गया कि मंदिर के दो मार्गों में से एक को वीआईपी दर्शानार्थियों के लिए रिजर्व रखा जाएगा। वीआईपी भकतों को दर्शन में असुविधा न हो इसके लिए टोकन व्यवस्था की गई।

बीजेपी विधायक ने खुलवाया रास्ता

पहले मंदिर पर कुछ पंडो ने ही इसका विरोध किया, फिर गुप्त नवरात्र की वजह से भारी-भीड़ की वजह से आम लोगों के लिए एक मार्ग आरक्षित होने की वजह से दर्शनार्थियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक ही रास्ता होने की वजह से लोगों को आगमन और दर्शन-पूजन में परेशानी हो रही थी। भीड़ के कारण दर्शन-पूजन में देरी भी हो रही थी। मंदिर में अव्यवस्था और विवाद बढ़ता देख बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्र ने आरक्षित मार्ग को सभी के लिए खुलवा दिया।

ये भी पढ़ें: यूपी में अब एक ही रंग के होंगे मुख्य मार्गों के भवन, मकान मालिकों को खुद ही कराना होगा बाहरी हिस्से में पेंट

ये भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit Update: वाराणसी से पीएम मोदी ने फूका चुनावी बिगुल, कहा अभूतपूर्व तरीके से योगी सरकार ने संभाला कोरोना प्रकोप