31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi में कोरोना का बनता जा रहा नया रिकॉर्ड, मौत के आंकड़े ने दी खतरे की नई आहट

Delhi में कोरोना वायरस का कोहराम लगातार जारी पिछले 24 घंटे में COVID-19 से 104 लोगों की मौत एक से 11 नवंबर तक कोरोना से 768 लोगों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 13 Nov 2020, 8:42 AM IST

104 People Died Due to coronavirus in Delhi in 24 Hours

दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी।

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना वायरस (coronavirus) का कहर लगातार जारी है। पाबंदियों और लॉकडाउन के बावजूद इस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( COVID-19 in Delhi ) में इस वायरस ने और विकराल रूप धारण कर लिया है। आलम ये है कि मौत के आंकड़े ने पिछले पांच महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 104 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े ने सरकार और प्रशासन की 'नींद' उड़ा दी है।

पढ़ें- दिल्ली में कोरोना का कोहराम आना बाकी, नवंबर के अंत तक रोज आएंगे इतने केस

दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा चौंकाने वाला

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। औसतन पांच से सात हजार के बीच हर दिन कोविड-19 के नए केस सामने आ रहे हैं। एक समय था जब दिल्ली में कोरोना के मामले काफी कम हो गए थे। रोजाना का आंकड़ा एक हजार के नीचे पहुंच गया था। लेकिन, अचानक देश की राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की वापसी हो गई है। आलम ये है कि लगातार आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7053 नए केस हैं, जबकि 104 लोगों की मौत हुई है। पिछले पांच महीने में कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा। इससे पहले, 16 जून, 2020 को दिल्ली में कोरोना से एक दिन में 93 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, गुरुवार को एक दिन में नए केंसों का आंकड़ा आठ हजार के पास पहुंच गया है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 6462 लोग ठीक भी हुए हैं।

लगातार बढ़ रहे हैं दिल्ली में कोविड-19 के केस

अगर आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर महीने में दिल्ली में अब तक कोरोना से 768 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक नवंबर से 11 नवंबर के बीच दिल्ली में कोरोना से 768 लोगों की मौत हुई है। वहीं, एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच दिल्ली में कोविड-19 से 1124 लोगों की मौत हुई है। जबकि, सितंबर महीने में कोरोना से राष्ट्रीय राजधानी में 917 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, अगस्त महीने में यह आंकड़ा 458 था। जून महीने में दिल्ली में कोरोना का कोहराम सबसे ज्यादा था। दिल्ली में अब तक 4,52,747 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 42,629 है। वहीं, 4,10,118 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। जबकि, 7,228 लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है।

पढ़ें- देश में Coronavirus का आंकड़ा 87 लाख के पास, महाराष्ट्र में 24 घंटे में 4,496 नए केस