चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाकों में नदियों का पानी घुस जाने की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। सबसे ज्यादा हाहाकार कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, मंडी और सिरमौर में देखने को मिल रहा है। हिमाचल में हो रही लगातार बारिश की वजह से आसपास के राज्यों में भी हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल के लिए राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।