10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus Lockdown : बिना Exam दिए पास होंगे 11th क्लास के स्टूडेंट्स, 11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल

Highlights - पश्चिम बंगाल की सरकार ने बड़ा फैसला किया है -सरकार ने काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने के लिए कहा है -क्योंकि कोरोनो वायरस लॉकडाउन के चलते स्टूडेंट्स की परीक्षाएं पूरी नहीं हो सकती हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 12 May 2020, 4:49 PM IST

Coronavirus Lockdown : बिना Exam दिए पास होंगे 11th क्लास के स्टूडेंट्स, 11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल

Coronavirus Lockdown : बिना Exam दिए पास होंगे 11th क्लास के स्टूडेंट्स, 11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल

नई दिल्ली. भारत में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ- साथ राज्य सरकारों की भी नींद उड़ा गई है। साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ा दी है। इसकी कड़ी में पश्चिम बंगाल की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करने के लिए कहा है, क्योंकि कोरोनोवायरस लॉकडाउन के चलते स्टूडेंट्स की परीक्षाएं पूरी नहीं हो सकती हैं।

11वीं की नहीं होगी परीक्षा

परिषद के अध्यक्ष महुआ दास ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये निर्णय लिया है कि 11वीं क्लास के सभी छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। सरकार ने कुछ समय पहले कहा था कि बोर्ड की परीक्षाएं 10 जून के बाद आयोजित की जाएंगी। जबकि, 11वीं क्लास के छात्रों की कोई परीक्षा नहीं होगी।

11 लाख स्टूडेंट्स है शामिल

कोरोनावायरस महामारी के चलते पश्चिम बंगाल में 11वीं के करीब 11,10,000 छात्रों को बिना एग्जाम के पास करके 12वीं क्लास में भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) लॉकडाउन हटने और स्थिति सामान्य होने के बाद 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तारीख तय करेगा। हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि बचे हुए 2 पेपर 10 जून के बाद आयोजित किए जाएंगे। 12वीं क्लास की पेंडिंग परीक्षा आयोजित कराना WBCHSE की प्राथमिकता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 9वीं और 10वीं क्लास के लिए पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) है और 11वीं और 12वीं क्लास के लिए पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) है।