नई दिल्ली। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को 2021 की सब्जेक्ट रैंकिंग जारी दी है। क्यूएस वर्ल्ड रैकिंग में शीर्ष संस्थानों में 12 भारतीय संस्थान अपना स्थान बनाने कामयाब हुए हैं। इन संस्थानों में आईआईटी बाम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर, आईआईएससी बेंगलूरु, आईआईएम गुवाहाटी, आईआईएम अहमदाबाद, जेएनयू, अन्ना विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के नाम शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियान ने इस पर खुशी जाहिर की है।