अस्पताल में तोड़ा दम
रिपोर्ट के अनुसार, लगातार गेम खेलने और खाना नहीं खाने की वजह से लड़के की तबियत काफी खराब हो गई और उसे डीहाइड्रेशन हो गया। परिवार वालों ने तुरंत ही इलुरू स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। जनवरी माह में पुणे में एक 25 वर्षीय युवक की लगातार गेम खेलने की वजह से मौत हो गई थी। युवक ने इस बात की शिकायत की थी कि वह अपना दांया हाथ और पैर हिला नहीं पा रहा है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।