
पत्थरबाजी से पलटी CRPF की गाड़ी, 19 जवान हुए जख्मी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में जहां सुरक्षाबल आंतकियों के मंसूबों पर लगातार पानी फेर रहे हैं, वहीं पत्थरबाज सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों से भरा हुआ एक वाहन पलट गया। इस हादसे में 19 जवान जख्मी हुए हैं। सीआरपीएफ का कहना है गाड़ी पर पत्थरबाजी की गई जिसके बाद वह पलटी गई । घटना सुबह 5:30 बजे शाम लाल पेट्रोल पंप के पास हुई।
सेना के कैंप पर हुआ आतंकी हमला
आतंकियों ने शनिवार रात दक्षिण कश्मीर के कुलगामजिले में सेना के एक कैंप को निशाना बनाते हुए हमला किया, जिसके बाद दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आतंकियों द्वारा शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में स्थित सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की । कैंप पर हुए हमले के बाद कुलगाम जिले में जवानों ने सख्त घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। इससे पहले आतंकियों ने एक बस स्टैंड पर बम से हमला क्या था। जिसमें तीन पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग घायल हुए। वहीं शनिवार सुबह को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। 5 आतंकी तंगधार सेक्टर घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। बता दें, केंद्र सरकार ने ऐलान किया था कि रमजान के महीने में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन नहीं चलाया जाएगा। वहीं, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान केंद्र सरकार के सीजफायर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। लश्कर ने कहा है कि वह रमजान के दौरान सुरक्षाबलों पर हमले जारी रखेगा
Updated on:
27 May 2018, 10:48 AM IST
Published on:
27 May 2018, 10:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.