29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण, गोला-बारूद बरामद

कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तोंगदोनू में शुरू हुई थी मुठभेड़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 Dec 2020, 10:34 AM IST

2 terrorists surrendered during encounter in Kashmir

2 terrorists surrendered during encounter in Kashmir

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान मंगलवार को दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से भारी मात्रा में हथगोले और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं। इस बात की जानकारी कश्मीर के पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उनकी ओर से और क्या कहा गया है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तोंगदोनू में मुठभेड़ शुरू हुई थी। जिसके बाद सेना के साथ मिलकर इलाके का घेराव किया गया और ऑपरेशन की शुरुआत की गई। जब ऑपरेशन चल रहा था, तब आतंकवादियों के परिवारों ने उनसे अपने हथियार रखने और आत्मसमर्पण करने की अपील की।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दोनों स्थानीय आतंकवादियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से दो पिस्तौल और गोला-बारूद सहित कुछ आपराधिक डॉक्युमेंट बरामद हुए।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों और पुलिस/सुरक्षाबलों के बीच कुलगाम के तोंगदोनू में मुठभेड़ के दौरान, लश्कर के दो स्थानीय आतंकवादियों ने परिवारों की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया। दो पिस्तौल और गोला-बारूद सहित आपराधिक सामग्री बरामद की गई है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग