1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय नौसेना के 20 जवान कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नेवी अस्पताल में हैं भर्ती

Highlight - 7 अप्रैल को आया था पहला मामला - सभी जवान मुंबई के नेवी अस्पताल में हैं भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
navy_corona.jpg

नई दिल्ली।कोरोना वायरस का खतरा अब देश की सेना तक पहुंच गया है। भारतीय नौसेना के करीब 20 जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। सभी संक्रमित जवानों को मुंबई के नेवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

7 अप्रैल को आया था पहला केस

भारतीय नौसेना की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नेवी में कोरोना का पहला केस बीते 7 अप्रैल को INS आंग्रे बेस पर मिला था। इसके बाद से संक्रमित जवानों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। नेवी के एक अफसर ने बताया है कि इन जवानों के संपर्क में जो भी आया है, उसकी पहचान की जा रही है। साथ ही पहचान कर टेस्टिंग भी की जा रही है।

इंडियन आर्मी में भी आ चुके हैं 8 केस

आपको बता दें कि इंडियन नेवी में कोरोना संक्रमण का ये पहला चौंका देने वाला मामला है। हालांकि इंडियन आर्मी में कोरोना के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इंडियन आर्मी के 8 जवानों को कोरोना संक्रमण हुआ है। आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने जानकारी दी थी कि आर्मी में कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण के 8 केस पाए गए हैं। जिनमें दो डॉक्टर और एक नर्स भी शामिल हैं। वहीं, हमारे जो जवान किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं उनको यूनिट में वापस लाया जा रहा है।