28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां अचानक 100 रुपए की जगह एटीएम से निकलने लगे 2000 के नोट, उड़ गए इतने लाख रुपए

इस एटीएम से अचानक निकलने लगे दो हजार रुपए के नोट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 4 Aug 2018, 6:21 PM IST

two thousand rupees

यहां अचानक 100 रुपए की जगह एटीएम से निकलने लगे 2000 के नोट, उड़ गए इतने लाख रुपए

नई दिल्ली। बिहार के जहानाबाद में एक एटीएम से सौ रुपए की जगह अचानक दो हजार रुपए के नोट निकलने लगे। यह खबर पूरे इलाके में सनसनी की तरह फैल गई और देखते ही देखते काफी संख्या में लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम पर पहुंच गए। इतना ही नहीं कुछ ही देर में एटीएम से आठ लाख 72 रुपए की निकासी हो गई।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम पांच बजे इंडियन बैंक के एटीएम में पैसे डाले गए और रात दस बजे तक लोगों ने एटीएम खाली कर दिया। ऐसा एटीएम में तकनीकी खराबी और बैंककर्मियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। एटीएम के सीक्वेंस में सौ रुपये के जगह कर्मियों ने दो हजार के नोट डाल दिए। पैसे डालते समय बैंककर्मियों ने गलती की जिसकी वजह से बैंक को इतना बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही एटीएम की सर्विसिंग हुई थी और शुक्रवार की शाम एटीएम से दो हजार के नोटों की बारिश हुई, जिसका फायदा लोगों ने उठाया। पांच घंटे के भीतर कई ग्राहकों ने निकासी की, जिन्हें सौ रुपए के बदले दो हजार के नोट मिले। इनमें से एक ग्राहक ने लगातार नौ बार में 72 हजार की निकासी की है।

बैंक ने शुरू की जांच

पैसे निकल जाने के बाद शाखा प्रबंधक को रात के दस बजे इसकी सूचना मिली तो वो तत्काल एटीएम पहुंचे और एटीएम को बंद कराया। लेकिन तब तक लोगों एटीएम खाली कर चुके थे। बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पटना मेन ब्रांच को दी जिसके बाद शनिवार को बैंक के एजीएम रविरंजन जहानाबाद पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि कई दूसरे बैंक के ग्राहकों ने भी इस ऐटीएम से पैसे की निकासी की है। एजीएम ने कहा कि जिन स्थानीय लोगों का बैंक में एकाउंट है, उनकी तो जानकारी मिल जाएगी लेकिन दूसरे बैंकों के ग्राहकों का पता लगा जाएगा और अतिरिक्त राशि की उनसे वसूली की जाएगी। फिलहाल, बैंक की इस लापरवाही से कई लोग मालामाल हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग