scriptमुंबई सिलेंडर ब्लास्ट में 30 लोग घायल, अहमदाबाद में आग से जली 22 दुकानें | 30 people injured in cylinder blast in Mumbai, 22 shops burnt in Ahmedabad | Patrika News
विविध भारत

मुंबई सिलेंडर ब्लास्ट में 30 लोग घायल, अहमदाबाद में आग से जली 22 दुकानें

मुंबई के लाल बाग इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट।
अहमदाबाद के एक शॉपिंग कॉम्लेक्स में आग से 22 दुकानें जली।

नई दिल्लीDec 06, 2020 / 10:13 am

Dhirendra

cylender blast

मुंबई के लाल बाग इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट।

नई दिल्ली। रविवार सुबह मुंबई के लाल बाग इलाके में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। इस घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसान घायलों की संख्या 30 हो सकती है। दो फायर ब्रिगेड और दो जंबो टैंकर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1335427114749739008?ref_src=twsrc%5Etfw
अहमदाबाद में 22 दुकानें जली

दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद जिले के बापूनगर स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग इस घटना में 22 दुकानें जल गई। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले चाय की एक दुकान में लगी और देखते ही देखते पूरे मार्केट कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस मामले की जांच जारी है। रविवार होने की वजह से इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग जिस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी उसके चारों साइड रेजिडेंशियल इलाका है और हाईराइज सोसाइटी बिल्डिंग्स हैं।

Home / Miscellenous India / मुंबई सिलेंडर ब्लास्ट में 30 लोग घायल, अहमदाबाद में आग से जली 22 दुकानें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो