2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के घर के बाहर पकड़े गए चारों लोग आईबी के ही निकले, विपक्ष के निशाने पर आए पीएम मोदी

दिल्ली में 2 जनपथ स्थित आलोक वर्मा के घर के बाहर चारों लोग संदिग्ध गतिविधि करते हुए नजर आए।

2 min read
Google source verification
cbi

आलोक कुमार के घर के बाहर पकड़े गए चारों लोग आईबी के ही निकले, विपक्ष के निशाने पर आए PM मोदी

नई दिल्ली। छुट्टी पर गए सीबीआई डायरेक्टर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। गुरुवार सुबह खबर आई कि उनके घर के बाहर चार लोग संदिग्ध हरकतें करते हुए पकड़े गए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के लोग थे। पूछताछ के बाद चारों लोगों को छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है कि यह आलोक वर्मा के घर में ताक-झांक कर रहे थे। विपक्ष ने मोदी सरकार पर आलोक कुमार की जासूसी करने का आरोप लगा। जिसे गृहमंत्रालय ने खारिज कर दिया।

CBI घूसकांडः कांग्रेस ने फिर उठाया VYAPAM घोटाले का मामला, सीबीआई दफ्तर पर कल होंगे प्रदर्शन

निशाने पर मोदी सरकार

जासूसी के शक की खबर आने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, " साहेब की घबराहट बता रही है कि वे तोते का दम निकालकर ही दम लेंगे?

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर लिखा, " देश में अघोषित आपातकाल है। अब रात के काले घने अंधेरे में मोदी जी अपना गुजरात वाला खेल खेलने लग गए हैं। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।संविधान बचाओ न्याय यात्रा के क्रम में बेतिया में जुटे भारी जनसमूह का आशीर्वाद मिला।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी सीबीआई विवाद को रफाल विमान सौदे से जोड़ चुके हैं। उनका आरोप है कि आलोक कुमार रफाल सौदे की जांच करने वाले थे इसलिए उन्हे हटा दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री का मैसेज एकदम साफ है जो भी रफाल के इर्द गिर्द आएगा- हटा दिया जाएगा, मिटा दिया जाएगा। देश और संविधान खतरे में हैं। गौरतलब है कि अलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजा गया है। आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय तथा राज्यों की राजधानियों में सीबीआई के कार्यालयों के सामने धरना- प्रदर्शन करेगी। राजधानी दिल्ली में इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग