23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार पर सीएम केजरीवाल के तंज से लेकर सबसे बड़े मुकाबले तक जानें 5 बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

भारतीय वक्त के मुताबिक आज रात 8:30 बजे फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 15 Jul 2018, 7:32 PM IST

news

मोदी सरकार पर सीएम केजरीवाल के तंज से लेकर सबसे बड़े मुकाबले तक जानें 5 बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

1.) पश्चिम बंगाल से पहले कर्नाटक में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के बाद कर्नाटक के लिए रवाना हो गए। वहीं सोमवार को पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में एक किसान रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी यूपीर के दो दिनों के दौरे के दौरान आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर में अरबों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने वाराणसी सिटी-बलिया स्टेशनों के बीच मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया, जिसका लाभ वाराणसी, बलिया, गाजीपुर आदि क्षेत्रों के लोगों को मिलने लगा है।

2.) भूस्खलन से 7 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर में जमीन खिसकने से एक बड़ा हादसा हो गया। घटने में मरने वालों की संख्या 7 पहुंच गई है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल वैष्णो देवी की यात्रा पर लोग जा रहे थे। रियासी के पास वॉटरफॉल में लोग स्नान करने लगे। इसी दौरान जमीन ऊपर से खिसक गई। जिसमें दबने से 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं पड़ पाया है कि ये पर्यटक कहां के रहने वाले थे।


3.) केजरीवाल के निशाने पर मोदी सरकार
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के आजमगढ़ में कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए उसे 'मुस्लिम पार्टी' करार दिया था। उनके इस ताने पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्‍होंने ट्वीट किया- भाजपा कहती है कि वो हिंदुओं की पार्टी है। तो कम से कम हमारे हिंदुओं के बच्चों की ही नौकरी लगवा दो? हिंदुओं के बच्चों को ही अच्छी शिक्षा दिलवा दो? किसी के लिए कुछ तो करो।

4.) 10 दारुल कजा को मंजूरी

दिल्ली में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक हुई जिसमें बोर्ड ने ये फैसला लिया कि बाबरी मस्जिद मामले को सुप्रीम कोर्ट की लार्जर बेंच के सामने ले जाया जाएगा। हालांकि, अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रही बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई पर बोर्ड ने संतुष्टि जताई है, साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि केस को बड़ी बेंच के सामने ले जाया जाएगा। वहीं बैठक में 10 दारुल कजा यानी शरिया कोर्ट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बैठक के बाद बोर्ड की तरफ से कहा गया कि दारुल कजा देश की न्यायिक व्यवस्था के तहत आने वाली अदालत की तरह नहीं है यानी यह कोई समानांतर अदालत नहीं है। बोर्ड ने भाजपा और आरएसएस पर शरिया कोर्ट के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

5.) सबसे बड़ा मुकाबला

आज फीफा फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें जमी हुई हैं। आज विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल मैच खेला जाना है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। फ्रांस की निगाहें अपने दूसरे विश्व कप खिताब पर हैं तो वहीं पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया पहली बार फुटबॉल की बादशाह बनने को बेकरार है। फ्रांस 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए विश्व कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी। वहीं हार न मानने की जिद क्रोएशिया की सबसे बड़ी ताकत है जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भी दिखाई थी। एक गोल से पीछे होने के बाद अतिरिक्त समय में मैच ले जाकर इंग्लैंड से जीत छीन ली थी।

यहां क्लिक कर पढ़ें फाइनल फाइट की पूरी प्रिव्यू रिपोर्ट