26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक से गोवा पहुंचे 5 मछुआरे भेजे गए क्वारनटाइन सेंटर, 2 जहाज मालिकों को नोटिस जारी

  गोवा में 5 मछुआरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज मत्स्य निदेशालय ने 2 जहाज मालिकों को कागजात पेश करने का आदेश दोषी जहाज मालिकों को बतौर जुर्माना 2.45 लाख भुगतान करने का निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 22 Apr 2020, 4:11 PM IST

b14da65e-b4a1-431e-89a5-267f83293661.jpg

नई दिल्ली। गोवा पुलिस ने कर्नाटक के कारवार से गोवा पहुंचे 5 लोगों को हिरासत में लेने के बाद क्वारनटाइन में भेज दिया है। साथ ही जहाज के मालिकों को नोटिस जारी कर जरूरी कागजात मत्स्य विभाग के अधिकारियों के सामने पेश करने को कहा है। कागजात जमा न करने पर जहाज का लाइसेंस रद्द हो सकता है। इसके साथ 2.45 लाख रुपए आर्थिक दंड का भुगतान करने को भी कहा गया है।

कारवार से गोवा पहुंचे 5 मछुआरों ने कहा कि वो लोग नौ जहाज मालिकों की सहायता से गोवा आए हैं। पांच में से तीन समुद्री तो 2 रेल लाइन के रास्ते वहां पहुंचे। गैर काूननी तरीक से गोवा पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने गोवा में प्रवेश करने वाले पांच मछुआरों को क्वारनटाइन में भेज दिया है। इन लोगों को कोरोना टेस्ट से भी गुजरना होगा।

तनातनी के बीच ममता बनर्जी केंद्र के साथ सहयोग को तैयार, कहा - सभी आदेशों का करेंगे

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 5 लोगों को गलत तरीके से गोवा लाने में शामिल दो नाव मालिकों और मछुआरों का लाइसेंस रद्द करने के लिए मत्स्य विभाग से कहा गया है। मत्स्य निदेशालय ने मछली पकड़ने वाले दो नाव के मालिकों कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है।

आरोपी जहाज मालिक सुकनम और सुकनम -2 कारवार तट पर स्थित शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप है। विभागीय अधिकारियों ने दोनों नाव मालिकों को दो दिनों के अंदर 2.45 लाख रुपए का भुगतान करने को कहा है। जिन जहाज मालिकों को नोटिस जारी किया गया उनका नाम जूलियस माइकल रोड्रिग्स और पीआईओ टोनी रोड्रिग्स है। दोनों को 24 घंटे के अंदर जरूरी कागजात विभागीय अधिकारी के सामने पेश करने को कहा है। ऐसा न करने पर जहाज का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

BJP विधायक को कोटा का पास जारी करने पर हरकत में बिहार सरकार, SDO सस्पेंड