गुस्से को इंसान की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक माना जाता है। लेकिन बावजूद इसके, बीते कुछ समय से क्रोध हमारा चारित्रिक गुण बन गया है। भारत के परिप्रेक्ष्य में मॉब लिचिंग, भीड़ का हत्यारों-चोरों को पीटना और रियलिटी शो में एंकर, प्रतिभागियों का चिल्लाना-झगडऩा गुस्से का ही प्रदर्शन है। लेकिन अक्सर हम गुस्से के बारे में जो समझते हैं वैसा होता नहीं। नवीन शोध बताते हैं कि हम लोग गुस्से के बारे में बहुत ज्यादा भ्रामक हैं। आइए जानते हैं कि गुस्से के बारे में वे कौन-सी बाते हैं जो हम नहीं जानते हैं।