
पत्रिका पोल में 65 प्रतिशत लोगों ने माना कोरोना वायरस पर 17 मई तक लग जाएगा अंकुश
नई दिल्ली। देश में कोरोना ( Coronavirus ) के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार सुबह तक देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 37,336 हो गई है।
इस आंकड़े के मुताबिक अभी भी देश मे 26,167 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं 1218 लोगों की मौत की सूचना है।
कोरोना संक्रमण ( Coronavirus in india ) के फैलाव को देखते हुए केंद्र सरकार देश में लागू लॉकडाउन को लगातार बढ़ाती जा रही है।
पहले 14 अप्रैल, फिर तीन मई और लॉकडाउन की मियाद बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है।
ऐसे में पत्रिका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन पोल किया है। पत्रिका ने अपने ऑनलाइन पोल में पूछा कि क्या आपको लगता है कि लॉक डाउन को दो सप्ताह और (17 मई तक) बढ़ाने के मोदी सरकार के फैसले से कोरोना महामारी पर अंकुश लगेगा?
इस सवाल के जवाब में यूजर्स को हां, नहीं और पता नहीं का बटन दबाना था। फेसबुक पर पत्रिका के इस पोल में 64.9 प्रतिशत यूजर्स का जवाब हां था।
यानी वो मानते हैं कि कोरोना वायरस पर 17 मई तक अंकुश लग जाएगा, जबकि 30.9 प्रतिशत यूजर्स ने इस पर अपनी असहमति जताई।
जबकि 4.1 प्रतिशत लोगों को इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।
Updated on:
02 May 2020 08:40 pm
Published on:
02 May 2020 08:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
