नई दिल्ली : नीरव मोदी की ओर से पंजाब नैशनल बैंक में किए गए 11,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के घोटाला सामने आने के बाद से पूरा देश हिला हुआ है। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस घोटाले में शामिल आरोपियों का पता लगाकर दोषियों को सजा दी जाए और देश का पैसा वापस आए। सरकार ने भी इस दिशा में कदम उठाते हुए एक 84 साल के सीए येज्दी हीरजी मालेगम की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई है। सीए येज्दी हीरजी मालेगम की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी का काम संभावित फ्रॉड के खतरों को पहचानने के अलावा बैंकों का एनपीए देखना होगा। इतने महत्वपूर्ण काम के लिए एक 84 साल के व्यक्ति के चयन के बाद से लोगों में यह उत्सुकता है कि आखिर यह व्यक्ति है कौन, जिसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि पूर्व आरबीआई एम नरसिम्हन की मानें तो यह हर ताले की एक चाबी हैं। दूसरे शब्दों में इन्हें शरलॉक होम्स कह सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-