26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगर टीएम कृष्‍णा को अब आप सरकार देगी कॉन्‍सर्ट के लिए मंच, दिल्ली में स्थगित हुआ था कार्यक्रम

सोशल मीडिया पर सिंगर टीएम कृष्‍णा को भारत-विरोधी और अर्बन नक्सल बताए जाने के बाद AAI ने कॉन्‍सर्ट स्थगति कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 16 Nov 2018, 9:59 AM IST

tm krishna

सिंगर टीएम कृष्‍णा को अब आप सरकार देगी कॉन्‍सर्ट के लिए मंच, दिल्ली में स्थगित हुआ था कार्यक्रम

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर टीएम कृष्‍णा का कॉन्‍सर्ट स्थगित होने की खबरों के बीच दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने उनसे संपर्क किया है। दक्षिणपंथी ट्रोलर्स के दबाव में आने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI ) ने इस कार्यक्रम को कथित तौर पर रद्द करने की घोषणा की। अब खबर है कि दिल्ली सरकार टीएम कृष्‍णा के लिए एक अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए कृष्णा ने भी हामी भर दी है।

आप सरकार देगी कृष्‍णा को मंच

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने मुझसे संपर्क किया है और 17 तारीख को एक कार्यक्रम आयोजित करने में रुचि दिखाई है। मुझे शुक्रवार को विस्तृत जानकारी मिलेगी लेकिन मैंने सैद्धांतिक रूप से हां कह दिया है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ऑफिस कृष्णा के कार्यालय के संपर्क में है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत को कोर्ट में पेश होने का आदेश, लाठियों के साथ हुआ था पथ संचलन

ट्रोलर्स की वजह से स्थगित हुआ कार्यक्रम

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में हो रहे डांस एंड म्यूजिक इन द पार्क में 17 नवंबर को AAI एक म्यूजिक कॉन्‍सर्ट आयोजित करने वाला है। पांच नवंबर को AAI ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए कार्यक्रम का ऐलान किया और कलाकारों की लिस्ट भी जारी कर दी। इस सूची में अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले कर्नाटक के सिंगर टीएम कृष्‍णा का भी नाम था। यह बात कुछ लोगों को इतनी बुरी लग गई उन्होंने कार्यक्रम का विरोध शुरु कर दिया। सोशल मीडिया पर दक्षिण पंथी ट्रोलर्स ने टीएम कृष्णा के खिलाफ कैंपेनिंग चला दी। इसमें उन्हें भारत-विरोधी और अर्बन नक्सल बताया गया। इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए एएआई ने कृष्‍णा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

कृष्‍णा बोले- दिल्ली में कहीं मंच दो, मैं आऊंगा

खुद को लेकर सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अभियान पर सिंगर कृष्‍णा ने कहा कि मैं ट्रोलर्स के दबाव में नहीं आऊंगा। उन्होंने आयोजकों से कहा है कि 17 नवंबर को मुझे दिल्ली में कहीं भी एक स्टेज दे दो। मैं आऊंगा और कॉन्‍सर्ट करूंगा। इसी बयान को लेकर आप सरकार ने दिल्ली में कृष्णा का एक दूसरा कार्यक्रम कराने की तैयारी की है।