3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस पायल घोष थामेंगी इस पार्टी का दामन, वकील भी होंगे RPI में शामिल

अठावले की RPI में शामिल होंगी एक्ट्रेस पायल घोष ( payal Ghosh ) महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बन सकती हैं पायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 26 Oct 2020, 9:55 AM IST

Actress Payal Ghosh Will Join RPI

RPI ज्वाइन करेंगी रामदास अठावले।

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ( Anurag kashyap ) पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ( payal Ghosh ) एक बार फिर सुर्खियों मे है। पायल घोष अब रुपहले पर्दे पर अभिनय करने के बाद सियासी मैदान में किस्मत आज माने जा रही है। बताया जा रहा है कि पायल घोष अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से करने जा रही है। इतना ही नहीं उनके साथ उनका वकील भी RPI में शामिल होंगे।

अठावले की पार्टी में शामिल होंगी पायल घोष

दरअसल, पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि पायल घोषण RPI ज्वाइन करेंगी। लेकिन, अब इस बात की पुष्टि हो गई है। चर्चा यहां तक है कि पायल घोष को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, पायल घोष के वकील को एडवोकेट विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में पायल घोष ने अभिनेता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पायल घोष ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन, अनुराग कश्यप ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं, रामदास अठावले ने मी टू मामले में पायल घोष का समर्थन किया था।