नई दिल्लीPublished: May 16, 2021 11:21:17 am
Shaitan Prajapat
'वैक्सीन किंग' साइरस पूनावाला भी लंदन अपने परिवार के पास पहुंच गए हैं। इसके बाद उनके देश छोड़ने को लेकर अटकलें तेज हो गई। हालांकि सायरस ने ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को देश छोड़ने की अफवाहों के बीच पूनावाला ग्रुप के चेयरमैन और उनके पिता सायरस पूनावाला भी लंदन पहुंच गए हैं। सायरस के लंदन के जाने के बाद मीडिया में कई प्रकार की अटकले लगाई जा रही है। खबरों के के अनुसार, सायरस भी अपने परिवारवालों के देश छोड़कर लंदन में रहने के लिए चले गए है। हालांकि सायरस ने मीडिया में चल रही इस तरह की अफवाहों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने देश छोड़ने की बात को नकार दिया।