नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में एयरो इंडिया शो के दूसरे दिन भारतीय वायुसेना के विमानों ने गजब के करतब दिखाए। भारतीय जनता पार्टी के सबसे युवा सांसद तेजस्वी सूर्या एयरफोर्स पायलट की ड्रेस में नजर आए। दरअसल, सूर्या सुर्खियों में आज इसलिए कि उन्होंने गुरुवार को भारत में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।