एफएओ के मुताबिक कुछ टिड्डियां पश्चिमी अफ्रीका ( West Africa ) की तरफ चली जाती हैं तो कुछ साउदी अरब, ओमान, यमन की तरफ चलती है। यह जुलाई तक भारत पहुंचती हैं। हालांकि अभी तक टिड्डियों ने हरियाली को नुकसान पहुंचाया है अनाज पर इनका असर अधिक नहीं हुआ है, लेकिन अब क्योंकि बिजाई हो गई है ऐसे में फसलों को नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है।