23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधू बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प, 1 एसएचओ सहित 2 घायल

किसानों को हाइवे से हटाने के लिए पहुंचे कई गांवों के लोग। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए कार्रवाई की।      
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Jan 2021, 3:04 PM IST

sidhu border violence

सिंधु बॉर्डर पर आंदोलनकारी और स्थानीय लोगों के बीच झड़प।

नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर ( Delhi Border ) के अलग-अलग स्थानों पर जारी किसान आंदोलन को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच खबर आई है कि सिंधू बॉर्डर ( Sindhu Border ) से आंदोलनकारी किसानों को हटाने के लिए स्थानीय लोग भारी संख्या में प्रदर्शन करते हुए किसानों तक पहुंच गए हैं।

सिंधू बॉर्डर पर हालत नाजुक है और स्थानीय लोग और किसान आमने सामने आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक किसानों और गांववालों के बीच हाथापाई हुई है। दोनों तरफ से पथराव भी जारी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने तनाव को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी छोडे गए हैं। इससे पहले सिंधू बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में 1 एसएचओ अलीपुर पर तलवार से वार हुआ। इसमें एसएचओ घायल हो गए। एक अन्य किसान के भी घायल होने की सूचना है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।

बता दें कि गुरुवार को भी सिंधू बॉर्डर इलाके के 40 से ज्यादा गांववालों ने प्रदर्शन को आंदोलनकारी किसानों से यहां से हटने को कहा था। हाइवे खाली न करने पर गांववालों ने खुद हाइवे खाली कराने की चेतावनी दी थी।