निर्मला सीतारमन ने बताया कि अब तक 40 मिलियन से अधिक किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए सीधे नकद राशि मुहैया करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 2013-14 में गेहूं की सरकारी खरीद पर सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे। 2019 में हमने 63 हजार करोड़ रुपए की खरीदारी की जो बढ़ कर लगभग 75 हजार करोड़ रुपए हो गई है। 2020-21 में MSP योजना के तहत 43 लाख किसानों की फसल खरीदी गई।