30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona संकट के बीच AIIMS के डॉक्टर ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव, इस तरह खुला राज

Delhi AIIMS के एक और डॉक्टर ने की खुदकुशी ( Suicide ) कमरे के अंदर से सड़ा-गला मिला शव ( Dead Body ), जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Google source verification

image

Kaushlendra Pathak

Aug 15, 2020

AIIMS Doctor Committed Suicide

एम्स के डॉक्टर ने किया सुसाइड।

नई दिल्ली। आज पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2020) मना रहा है। जश्न-ए-आजादी में पूरा देश डूबा है। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वायरस (coronavirus in India ) का प्रकोप भी लगातार जारी है। इन सबके बीच देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से बड़ी खबर सामने आ रही है। AIIMS के एक डॉक्टर ( AIIMS Doctor Committed Suicide ) ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि हौज खास ( Hauz Khas ) इलाके में स्थित उनके घर से डॉक्टर ( Doctor ) की डेड बॉडी मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इधर, पुलिस (Delhi Police) ने घटना की छनबीन शुरू कर दी है।

AIIMS के डॉक्टर ने की खुदकुशी

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय डॉक्टर मोहित सिंगला ( Doctor Mohit Singla ) एम्स (AIIMS) में बाल रोग विभाग में कार्यरत थे। वहीं, दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के हौज खास (Hauz Khas) इलाके में उनका घर था। अचानक उनके कमरे से काफी गंध आने लगी। जब गंध काफी फैलने लगी तो लोगों को शक हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। डॉक्टर मोहित ( Doctor Mohit ) का शव सड़ा-गला फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ( Postmartam ) के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है डॉक्टर का कमरा दूसरी मंजिल पर था। वहीं, आस-पास में जब पूछताछ की गई तो डॉक्टर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली और ना ही अब तक कोई सुसाइड नोट ( Suicide Note ) मिला है। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज ( FIR ) कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कुछ दिन पहले एक और डॉक्टर ने किया था सुसाइड

इधर, AIIMS के विभाग के लोगों का कहना है कि डॉक्टर मोहित सिंगला ( AIIMS Doctor Doctor Mohit Singla Committed Suicide ) आखिरी बार 11 अगस्त को आए थे। उसके बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। ऐसा माना जा रहा है कि करीब चार दिन पहले ही डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली थी। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई पुख्त जानकारी नहीं दी गई है। ना ही पुलिस अभी कोई बयान दे रही है। लेकिन, इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में एम्स ( AIIMS ) के एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली थी। डॉक्टर ने AIIMS के हॉस्टल से छलांग लगा दी थी। कुछ दिन उसका इलाज चला, लेकिन उसकी मौत हो गई। उस मामले की छानबीन भी अभी जारी है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग