28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव का दिलचस्प मोड़, कान्स में ऐश्वर्या का बटरफ्लाई लुक, 5 बड़ी खबर एक क्लिक पर

कर्नाटक चुनाव का दिलचस्प मोड़, सामने आया कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन फर्स्ट लुक, देखें एक क्लिक पर अब तक की 5 बड़ी खबरें
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 13 May 2018, 2:36 PM IST

NOH

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव पहुंच दिलचस्प मोड़ पर, एग्जिट पोल ने जताई त्रिशंकु विधानसभा की आशंका, कौन बनेगा किंग मेकर, कैसे सेलिब्रेट हो रहा मदर्स डे , सामने आया कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन का फर्स्ट लुक ऐसी ही अब तक की 5 बड़ी खबरें देखें बस एक क्ल्कि पर...


1. कौन होगा कर्नाटक का किंग इसके फैसले में बस एक दिन और बचा है, लेकिन इससे पहले सामने आए कई एग्जिट पोल प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की ओर संकेत कर रहे हैं। इन एग्जिट पोल पर नजर दौड़ाई जाए तो, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी की जनता दल सेक्युलर यानी JDS डिसाइडिंग फेक्टर का काम करती दिख रही है। इन सब में खास बात यह है कि जेडीएस ने इन संभावनाओं से साफ इनकार कर दिया है कि वो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने में उनकी मदद करेगी। यानी ये खबर कांग्रेसी खेमे के लिए खुशी की लहर लेकर आई है। क्योंकि जेडीएस बीजेपी को समर्थन नहीं देगी तो कांग्रेस के लिए एक रास्ता खुलता दिखाई दे रहा है।

2. फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार शाम एक कथित आतंकी ने बीच सड़क पर लोगों पर चाकू से हमला किया। हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने पुलिस को बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देते हुए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगा रहा था। अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। हमले के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसी ने यह हत्या करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3. इंडोनेशिया के तीन चर्च में हुए आत्मघाती बम विस्फोटों में अब तक कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। धमाका सुराबया शहर के ईस्ट जावा में हुआ जो देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इंडोनेशिया पुलिस के मुताबिक शहर में ३ अलग-अलग चर्चों में आत्मघाती बम धमाकों को 10 मिनट के अंतराल में अंजाम दिया गया है। पहला बम धमाका सुबह साढ़े 7 बजे हुआ। ईस्ट जावा पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बारुंग मंगेरा ने बताया, 'पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्तियों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हमले में २ पुलिसकर्मी समेत कुछ नागरिक भी घायल हुए हैं।' पुलिस का कहना है कि इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

4. आज मदर्स डे है। दुनियाभर में ये दिन जोर शोर से सेलिब्रेट किया जाता है। भारत में भी मदर्स को लेकर लोगों ने स्पेशल तैयारी की है। यूपी के मुरादाबाद में स्कूली बच्चों ने मां को समर्पित ह्यूमन चैन तैयार की। छात्राओं ने मां शब्द की आकृति बनाई, जिसे खूब सराहा गया। यही नहीं मां के इमोशन पर गूगल ने भी डूडल तैयार किया है। गूगल के होम पेज पर एक मादा डायनासोर अपने बच्चे के साथ दिखाई गई है। इन डायनासोर के साथ रंग बिरंगे छापे भी हैं। इसमें दिखाआ गया है कि किस तरह को गाइड करने के लिए मां हमेशा उसके साथ रहती है।

5. ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों कान्स में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं. ऐश्वर्या ने 12 मई को अपना पहला अपीयरेंस दिया. वो ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं. ये आउटफिट मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किया है. ऐश्वर्या का लुक लोगों को काफी पसंद आया. ड्रेस में गाउन के साथ तीन मीटर लंबी केप अटैच थी, जिस पर‍ सिल्क थ्रेड से करीगरी की गई थी। मिशेल सिनको के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक ड्रेस की केप को 1 हजार घंटे में बनाकर तैयार किया गया है. इसमें पूरा काम हैंड वर्क थ्रेड और स्वारोस्की क्र‍िस्टल से किया गया है। ऐश्वर्या 12 मई की शाम अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स के पहुंची थी. आराध्या ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी.

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग