6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप कांड: इलाहबाद हाईकोर्ट यूपी सरकार पर सख्त, पूछा- विधायक गिरफ्तार होंगे या नहीं ?

इलाहबाद हाईकोर्ट उन्नाव गैंग रेप मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आज सुनवाई कर रहा है।
2 min read
Google source verification
allahabad high court

नई दिल्ली। इलाहबाद उच्च न्यायालय ने उन्नाव गैंग रेप मामले में सुनवाई करते हुए यूपी सरकार से 2 बजे तक जवाब मांगा है। बता दें कि मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए उन्नाव गैंगरेप में आज से सुनवाई करने का फैसला किया था। मीडिया की खबरों को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने मामले की स्वतः सुनवाई करने का फैसला किया था। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार से आज तक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया था ।

अब तक क्या करती रही सरकार

इलाहबाद उच्च न्यायालय ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि सीबीआई जांच कि मांग पर सरकार ने इतनी देर क्यों लगाई। कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछ कि वह अब तक हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी रही। इसके अतिरिक्त कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता से यह भी पूछा की क्या अगले एक घंटे में आरोपी विधायक कि गिरफ्तारी संभव है या नहीं। कोर्ट ने सरकार से कहा है की वह 2 बजे तक मामले के प्रगति के बारे में पूरी रिपोर्ट सौंपे।

इलाहबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। एडवोकेट जनरल या एडिशनल एडवोकेट जनरल को कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को भी कहा गया है।

सरकार ने सीबीआई को सौंपी जांच

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को देर रात उन्नाव बलात्कार मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया। बता दें कि यूपी के उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर इसमें मुख्य आरोपी हैं। प्रधान सचिव (सूचना) ने एक बयान में कहा, ‘‘विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार के आरोपों पर विचार करते हुए उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी।"

लड़की के पिता की हिरासत में मौत की होगी जांच

यूपी सरकार ने उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के पिता की मौत की जांच भी सीबीआई से कराने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि ये फैसले मामले की जांच के लिए लखनऊ जोन के आई जी के अधीन गठित विशेष जांच टीम की रिपोर्ट के बाद लिए गए हैं।