27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
तितली तूफान से तबाही के कारण मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नहीं मनाएंगे जन्मदिन, देखें वीडियो
Play video

तितली तूफान से तबाही के कारण मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नहीं मनाएंगे जन्मदिन, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से जश्न नहीं मनाने की अपील है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 16 Oct 2018, 9:51 AM IST

भुवनेश्वर: ओडिशा में आए चक्रवाती तूफान ने तहस नहस कर दिया। राज्य में तितली तूफान का कोहराम अब भी जारी है। अभी तक 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों करोड़ों का नुकसान हो चुका है। तूफान को देखते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं से जश्न नहीं मनाने की अपील है। मुख्यमंत्री निवास से जारी बयान में कहा गया है कि इस साल प्रदेश के मुखिया नवीन पटनायक का बर्थडे नहीं मनाया जाएगा। नवीन पटनायक 2013-14 में भी अपना जन्मदिन नहीं मनाए थे। हुदहुद तूफान के कारण उस समय भी कोई जश्न नहीं मना था। बता दें कि तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा के तीन जिले गनजम, गजपति और रायगढ़ पर हुआ है। ये तीन जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में मौसम का मिजाज साफ रहेगा। लेकिन पारा नीचे गिर सकता है।