14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे अमित शाह, पूजा अर्चना कर असम की बेहतरी के लिए मांगा आशीर्वाद

  नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स के दौरे पर हैं अमित शाह। आज मणिपुर पहुंचकर चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा।
less than 1 minute read
Google source verification
amit shah

नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स के दौरे पर हैं अमित शाह।

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट स्टेट दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने विधि विधान के साथ माता कामाख्या देवी की पूजा अर्चना की। साथ ही असम की जनता के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

मणिपुर में करेंगे कई योजनाओं की शुरुआत

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स के दौरे पर हैं। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के दौरे का आज दूसरा दिन है। आज गृहमंत्री अमित शाह कामाख्या मंदिर पहुंचे और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। आज गृह मंत्री मणिपुर भी जाएंगे। मणिपुर में अमित शाह बीजेपी नेताओँ से मुलाकात करेंगे और कई योजनाओँ की शुरुआत करेंगे।

इससे पहले अमित शाह कल असम पहुंचे थे। जहां से उन्होंने चुनावी हुंकार भरी और किसान कानून से लेकर कश्मीर के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए बीजेपी को सबसे बड़ा विकल्प बताया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग