नई दिल्ली। बेंगलूरु में नागरिकता संशोधन बिल ( CAA) के खिलाफ आयोजित एक रैली में एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी (AIMIM Chief Asduddin Owaisi ) के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद ( Pakistan Jindabad ) के नारे लगाने वाली अमूल्य लियोना को मजिस्ट्रेट अदालत ने बाय डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया। अदालत ने बेंगलूरु पुलिस द्वारा 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल करने में विफल रहने पर जमानत दी है। जबकि गुरुवार को सत्र न्यायालय ने अमूल्या को जमानत देने से इनकार कर दिया था।