26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
सेक्स सीडी कांड में फंस चुके नित्यानंद का दावा, बना रहे हैं तमिल और संस्कृत में बात करने वाली गाय
Play video

सेक्स सीडी कांड में फंस चुके नित्यानंद का दावा, बना रहे हैं तमिल और संस्कृत में बात करने वाली गाय

स्वयंभू संत स्वामी नित्यानंद एकबार फिर कुछ ऐसा किया है कि चर्चा में आ गए हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 19 Sep 2018, 7:40 PM IST

नई दिल्ली। सेक्स सीडी को लेकर विवादों में आए और अभिनेत्री से रेप के दोषी स्वयंभू संत स्वामी नित्यानंद एकबार फिर कुछ ऐसा किया है कि चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि वे एक ऐसी गाय बना सकते हैं जो इंसानों की तरह बात करेगी। नित्यानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे महंत की वेशभूषा धारण किए हुए हैं, और बच्चों को प्रवचन दे रहे हैं। इसी दौरान वजह कहते दिख रहे हैं कि मैं एक साल में ऐसा सिस्टम बनाऊंगा जिससे गाय, शेर, बंदर, और बैल समेत कई जानवर आम लोगों की तरह बात कर सकेंगे। इसी वीडियो में वह कह रहे हैं कि गाय तो तमिल और संस्कृत भाषा में लोगों को बात करेगी। नित्यानंद ने दावा किया है कि उन्होंने एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया है, जो यह काम पूरा कर सकता है।

रेप मामले में जेल की हवा खा चुके स्वामी नित्यानंद का एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है,जिसमें वह इसी पोशाक में हैं और वैज्ञानिक आइन्सटीन के फार्मूले E=mc2 को गलत बताते हुए एक नया फार्मूला इजाद करने का दावा करते देखे जा रहे हैं।