सेना प्रमुख रावत का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब जम्मू कश्मीर में लगातार सीमापार से सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है। पिछले दिनों पुंछ और उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है । उसमें कई इलाके प्रभावित हुए। 3 दिसंबर को पुंछ जिले में एलओसी से सटे तमाम हिस्सों में रिहाइशी इलाकों और सेना की पोस्टों पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई । जिसमें 2 स्थानीय लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 6 से अधिक लोग गोलाबारी की घटनाओं में घायल हुए हैं।