नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक देश में कोरोना से संक्रमित ( Corona new Cases ) लोगों की संख्या 27 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है जबकि 52 हजार से ज्यादा लोग इस घातक बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। खास बात यह है कि त्योहारों पर भी कोरोना वायरस का असर साफ देखा जा सकता है। ईद, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी के बाद अब गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi 2020 ) पर भी कोरोना इफेक्ट दिखाई दे रहा है। हालांकि इस बीच गणेश की सुंदर प्रतिमाएं बाजारों में दिखाई दे रही हैं। मुंबई से एक ऐसी ही एक गणेश प्रतिमा की तस्वीरें सामने आई हैं।