6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: इंडोनेशिया में आई सुनामी और भूकंप में मारे गए लोगों को सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि
Play video

Video: इंडोनेशिया में आई सुनामी और भूकंप में मारे गए लोगों को सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि

सुदर्शन पटनायक ने रेत से कई आकृतियां उकेरते हुए पीड़ितों की सहायता का संदेश दिया
Google source verification

भुवनेश्वर। बालुका कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने इंडोनेशिया में आई सुनामी और भूकंप में मारे गए लोगों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रेत से कई आकृतियां उकेरते हुए पीड़ितों की सहायता का संदेश दिया। इस कलाकृति को देखने के लिए स्थानीय लोग भी जमा हुए। बता दें कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रिक्टर पैमाने 7.5 की तीव्रता पर आए भूकंप के बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रने वालों की संख्या बढ़कर 832 हो गई है।

कौन हैं सुदर्शन?

सुदर्शन ने पुरी की सैंडआर्ट (रेत कला) को विश्व पटल पर पहुंचाकर देश का नाम रोशन किया। उनकी इस कला का कायल पूरा विश्व है। आज भी दुनिया भर के पर्यटक ओडिशा के समुद्र तट पर रेत की कृतियां उकेरने वाले इस कलाकार और उसकी कृतियों को देखने आते हैं। ओडिशा सरकार ने हाल ही में उन्हें राज्य ललित कला अकादमी का अध्यक्ष बनाया है।