दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में हुआ था। आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 1989 में उन्हों टाटा स्टील में ज्वाइन किया। लेकिन, साल 1992 में वे भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए। साल 1993 में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में वे प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात सुनिता नामक महिला से हुई, जो आईआरएस अधिकारी थीं। पहली नजर में ही केजरीवाल उनको दिल दे बैठे। दोनों की लव स्टोरी यहीं से शुरू हुई। इसके बाद केजरीवाल की पोस्टिंग राजधानी दिल्ली में हो गई और दोनों ने फिर शादी कर ली।