2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, लगाए जाएंगे 5 लाख पौधे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 5 लाख पौधे लगाए जाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 8:56 PM IST

arvind kejriwal

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, लगाए जाएंगे 5 लाख पौधे

नई दिल्ली। दिल्ली को प्रदुषण से मुक्त कराने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पूरे शहर में पांच लाख पौधे बड़े पैमाने पर लागए जाएंगे। बता दें कि इस अभियान की शुरुआत केजरीवाल ने गढ़ी मांडू से की।

यह भी पढ़ें-वीडियोः रिम्स ने कहा- लालू यादव को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं, ठीक है उनकी तबीयत

प्रदुषण रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरुरत

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस अभियान के तहत पेड़ तो लगाए जाएंगे ही लेकिन उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इसके अलावा भी पेड़-पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि हम या दूसरे जो प्रदूषण फैला रहे हैं, उसका समाधान पौधे लगाना है। हमें और पौधे लगाने की जरूरत है।

घर के आस-पास लगाए जाने वाले पौध आपकी जिम्मेदारी

दिल्ली के सीएम ने स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं हजारों छात्रों को पौधे लगाते हुए देख खुश हूं। मैं चाहता हूं कि आप घर जाकर अपने घर के आसपास ज्यादा पौधे लगाएं। जो पौधे आप अपने घर के आस-पास लगाएंगे, वह आपकी जिम्मेदारी होगी। वहीं, एनडीएमसी ने एक बयान में कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत उसने शनिवार को 14 सर्किल में 10,000 पौधे, 33,895 शरब, 3,77,650 ग्राउंड कवर पौधे 23 पॉम लगाए हैं।

यह भी पढ़ें-..तो बदल जाएगा IRCTC का नाम, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मांगे सुझाव

वायु प्रदुषण की गिरफ्त में हैं दिल्ली

गौरतलब है कि दिल्ली वायु प्रदुषण के गिरफ्त में हैं। प्रदुषण को कम करने के दिल्ली सरकार की ओर से उठाया गया कदम काफी सराहनीय है। दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। हर साल वायु प्रदुषण को कम करने के उद्देश्य से चर्चा होती है और उसके लिए जरुरी कदम उठाने की बात कही जाती है। लेकिन जब बात जमीन पर काम करने की होती है तो सरकारी दावे हवा हो जाते हैं। ऐसे में पांच लाख पौधे इतने बड़े पैमाने पर लगाना काफी अहम है।