बता दें कि धारा 144, 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 10 दिनों के लिए लगाई गई है। जिस दौरान, बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली निकालने पर प्रतिबंध है। इसके साथ ही जोधपुर के आसपास के 5 रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यह पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट में चुनिंदा लोग हुए शामिल
गौरतलब है कि टाडा कोर्ट वही कोर्ट है, जहां इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों के लिए तैयार किया गया था। फैसले के सुनवाई के दौरान कोर्ट के चुनिंदा कर्मचारियों और दोनों पक्षों के वकील ही शामिल हुए ।