2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: असम में बंद का दिख रहा है व्यापक असर, प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में की आगजनी
Play video

Video: असम में बंद का दिख रहा है व्यापक असर, प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में की आगजनी

इसके अलावा कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने भी बंद का समर्थन किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 23 Oct 2018, 4:00 PM IST

गुवाहटी। असम में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिकता (संशोधन) बिल, 2016 को मंजूरी देने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव के विरोध में आज बंद का ऐलान किया गया है। बिल के विरोध में करीब 46 संगठनों ने 12 घंटों के लिए असम बंद का ऐलान किया है।

बंद का ऐलान कृष्ण मुक्ति संग्राम समिति (KMSS) और असम जतियातावादी युवा छात्र परिषद (AJYCP) द्वारा दी गई थी। इसके अलावा कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने भी बंद का समर्थन किया है। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य भर में रेलवे पटरियों पर अवरोधक लगाने और ट्रेन परिचालन को बाधित करने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारी लगातार ट्रेन सेवा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की है।