सीएम हेमंत बिस्वा ने कहा कि असम में कोरोना महामारी से अब तक 6,159 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 1,347 लोग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। राज्य सरकार ने कोरोना महामारी से पति खोने वाली 873 विधवाओं की पहचान की है। हालांकि यह संख्या 2,500 के करीब हो सकती है। अभी सभी जिलों में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।