बता दें कि असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए हिमंत बिस्वा सरमा सोमवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल जगदीश मुखी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "चूंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास असम विधानसभा में स्पष्ट बहुमत था, इसलिए उन्होंने सरकार बनाने का दावा भी किया। राज्यपाल ने उनके दावे को स्वीकार कर लिया और उन्हें सरकार बनाने के लिए कहा।"