10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधनः शोक में डूबा देश, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सियासत से लेकर पत्रकारिता और कवि जीवन में बेमिसाल शख्सियत तौर पर सदा-सदा के लिए रोशन पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को सभी सियासी दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 16 Aug 2018, 6:56 PM IST

Atal

Atal Ji

नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार चल रहे भारतीय सियासत के सबसे दिग्गज नेताओं में शुमार देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके चले जाने से देश ही नहीं दुनियाभर में शोक की लहर फैल गई है। अटल दलों की सीमाओं से परे थे, उन्हें सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि धुर विरोधी कांग्रेस समेत तमाम दलों के नेता भी दिल से प्यार करते थे। उन्हें देश के तमाम राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

किस्से अटल केः इंदिरा को कहा था, '5 मिनट में तो आप अपने बाल भी ठीक नहीं कर सकतीं, फिर..'

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

अटल जी का निधन मेरे लिए निजी और अपूरणीय क्षति है। मेरे पास उनकी अनगिनत यादें हैं। मुझ जैसे कार्यकर्ताओं के लिए वो प्रेरणास्रोत थे। उनके बौद्धिक ज्ञान और हाजिरजवाबी को मैं निजी तौर याद करता हूं।

अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष को श्रद्धेय श्रद्धांजलि

राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष

अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में भारत ने देश का बेटा खो दिया।

रमन सिंह, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

जिनको देखकर हमने राजनीति शुरू की आज वह हमारे बीच नहीं रहे एक-एक कार्यकर्ता आज दुखी है। हम सब उनके दुख में भागीदारी हैं। हम अपनी ओर से श्रद्धांजलि देते हैं।

उद्धव ठाकरे, शिवसेना

अटल जी की जगह कोई नहीं ले सकता

शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

हरदिल अजीज, अजातशत्रु और सभी सीमाओं से ऊपर हमारे प्रिय अटल जी नहीं रहे। उनके होने से हमें प्रेरणा, सहारा मिलता था। राजनीति के युग का अंत है। उनके बिना भारतीय राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती।

कुमार विश्वास, राष्ट्रीय कवि और आम आदमी पार्टी नेता

भारतीय राजनीति की उत्सव-मूर्ति, समावेशी विचार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, अजातशत्रु, कविकुलभूषण, अभूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम प्रणाम।

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

यह भारत के लिए बड़ी क्षति है। मैं बेहद दुखी हूं।

शरद पवार, एनसीपी सुप्रीमो

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन के साथ हमने एक महान आत्मा, महान कवि, वक्ता, उत्कृष्टता की मिसाल और भारत के सबसे महान सांसदों में शुमार शख्सियत को खो दिया।

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

महान राष्ट्रमर्मज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे साथ नहीं रहे। उनका जाना राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है।

तेजस्वी यादव, आरजेडी नेता

निष्ठावान भारतीय राजनीतिज्ञ और पितातुल्य अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन बेहद दुखद है। उनके जाने से भारतीय राजनीति में बड़ा शून्य बन गया है। इस कमी को पूरा करने के लिए पीढ़ियां संघर्ष करेंगी। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

एक महान जीवन का अंत। लेकिन एक प्रेरणा जो सदा जीवित रहेगी। अटल जी को हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

मुलायम सिंह यादव, संस्थापक, समाजवादी पार्टी

अटल जी एक महान नेता थे। उनके नेतृत्व में बहुत कुछ सीखा जा सकता था। उनसे हमारी आखिरी मुलाकात उनके घर पर हुई थी। हम उनके घर जाया करते थे और इस दौरान उनसे बातचीत भी होती थी।