पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की राजनीति में जितना सम्मान पाया उतना ही प्यार उन्हें अपनी कविताओं के जरिये भी मिला। उन्होंने अपनी कविता से न सिर्फ जीने का ढंग बताया बल्कि ग्रंथों से कई उदाहरणों को लेकर समसामयिक विषयों से भी बखूबी जोड़ा। अपनी कविता हर पंचायत में पांचाली अपमानित है...के जरिये उन्होंने राजनीति पर जमकर कटाक्ष किए...ऐसा ही है बहुत फेमस कोट है जिनमें उन्होंने बताया कि क्यों पांचला को हर सभा में अपमानित होना है...उन्होंने कहा था- हर पंचायत में पांचाली अपमानित है बिना कृष्ण के आज महाभारत होना है, कोई राजा बने, रंक को तो रोना है।