12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में सुधार लेकिन आज भी नहीं मिलेगी एम्स से छुट्टी

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में लगातार सुधार तो है लेकिन उन्हे शनिवार को भी एम्स से छट्टी मिलने की उम्मीद नहीं है।
2 min read
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Jun 16, 2018

Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में सुधार लेकिन आज भी नहीं मिलेगी एम्स से छुट्टी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। वाजपेयी का उपचार भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा है। एम्स की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया कि पेशाब मार्ग में संक्रमण और छाती में तकलीफ की शिकायत के बाद वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार है। हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

वाजपेयी की सेहत पर डॉक्टरों की नजर
93 वर्षीय वाजपेयी को पेशाब मार्ग में संक्रमण और छाती में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें पेशाब कम हो रहा है। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की गई और उनके गुर्दे को सपोर्ट देने के लिए उन्हें इंजेक्शन के जरिए एंटीबायोटिक्स और स्लो डायलिसिस पर रखा गया है। एम्स के मीडिया व प्रोटोकॉल डिवीजन की चेयरपर्सन आरती विज ने एक बयान में कहा कि वाजपेयी की हालत स्थिर है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा है। चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: चार साल बाद जगी मोदी सरकार, चुनावी मौसम में दिया अन्ना के खत का पहली बार जवाब

सेहत में तेजी से हो रहा सुधार
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को कहा कि इलाज के साथ वाजपेयी की सेहत सुधार हो रहा है। उनकी किडनी अच्छे यूरिन आउटपुट के साथ सही तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका संक्रमण नियंत्रण में है। रक्तचाप, हृदयगति और श्वांस गति सामान्य है। हमें उम्मीद है कि वह अगले कुछ दिनों में पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। बयान के अनुसार, उन्हें इंजेक्टेबल एंटीबायोटिक्स दिया गया था और साथ में उनके गुर्दे के सही तरीके से काम करने के लिए डायलेसिस भी की गई है

लंबे समय से राजनीति से दूर हैं वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी पहले 1996 में कुछ दिनों के लिए और बाद में 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। स्वास्थ कारणों से वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। वह कार्डियक व वैस्क्युलर सर्जरी विभाग के आईसीयू में भर्ती हैं।