8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शैलजा केस में नया खुलासा, मर्डर के बाद सबसे पहले इसकी पड़ी डेड बॉडी पर नजर और फिर…

शैलाज मर्डर केस में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
shailza

शैलजा केस में नया खुलासा, मर्डर के बाद सबसे पहले इसकी पड़ी डेड बॉडी पर नजर और फिर...

नई दिल्ली। मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या में मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। पहले आरोपी निखिल हांडा की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए। वहीं, अब मर्डर से संबंधित कई अहम खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने अब यह भी खुलासा कर दिया है कि शैलजा की हत्या के बाद सबसे पहले डेड बॉडी पर किसकी नजर पड़ी थी।

ऑटो ड्राइवर और उसके चार दोस्तों की पड़ी नजर

पुलिस के मुताबिक, दिल्‍ली के जेजे क्‍लस्‍टर के रहने वाले ऑटो ड्राइवर दीपक और उसके चार दोस्‍तों ने शैलजा की डेडबॉडी सबसे पहले देखी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक और उसके दोस्‍तों ने सबसे पहले बरार स्‍क्‍वायर के पास एक महिला को गिरे देखा। शुरुआत में वह अंदाजा नहीं लगा सके थे कि महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद दीपक ने पुलिस को कॉल किया और कुछ देर में पीसीआर वहां पहुंच गई। दीपक ने बताया कि उसे बाद में न्‍यूज चैनल से पता चला कि वह बॉडी मेजर की पत्‍नी की थी। दीपक ने बताया कि वह घटनास्‍थल से करीब 500 मीटर दूर अपने दोस्‍तों के साथ बैठा हुआ था। तभी एक पानी के टैंकर वाले ने उन्‍हें आकर बताया कि एक महिला रोड पर गिरी हुई है। उसने कहा कि हो सकता है कि वह महिला उनकी झुग्‍गी की रहने वाली हो। हालांकि 1:15 बजे दोपहर को वह वहां पहुंचे तो देखने से महिला किसी अमीर परिवार से लग रही थी। बाद में पता चला कि वह मेजर की पत्‍नी शैलजा है। इस खुलासे के बाद हड़कंप सा मच गया।

अब भी असली सच का इंतजार

निखिल हांडा ने गिरफ्तारी के बाद यह कबूल कर लिया था कि उसी ने शैलजा की हत्या की है। लेकिन, पुलिस इस मामले में लगातार नये खुलासे कर रही है। इतना ही नहीं अभी असली सच का इंतजार है। अब देखना यह है कि इस मामले को लेकर कई और अहम खुलासे होते हैं या फिर जुर्म की यह कहानी कोई और मोड़ लेती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग