नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना ऐतिहासिक फैसला ( Ayodhya Verdict ) सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसल सुनाते हुए विवादित जमीन राम जन्मभूमि न्यास को देने का फैसला ( Ayodhya Faisla ) किया है। सुन्नी वफ्त बोर्ड को अयोध्या में अलग से 5 एकड़ जमीन देने की बात कही है। चीफ जस्टिस ने बाबरी मस्जिद (babri masjid) मामले पर शिया वक्फ बोर्ड (shia Central waqf board) के दावे को भी खारिज कर दिया है।