28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / नाई घर गया था बाल काटने, वहां से लाया Corona, 70 लोगों ने कराई थी शेविंग, कई निकल गए पॉजिटिव

नाई घर गया था बाल काटने, वहां से लाया Corona, 70 लोगों ने कराई थी शेविंग, कई निकल गए पॉजिटिव

Highlights- लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लोग चोरी छुपके दुकान खोल रहे है, कुछ लोग घर जाकर सर्विस दे रहे है- इसी क्रम में रेड जोन (Red Zone) से आए एक व्यक्ति को होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) के दौरान घर जाकर दाढ़ी बनाना एक नाई को महंगा पड़ गया-मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा क्षेत्र का है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 19 Jun 2020, 10:08 AM IST

नाई घर गया था बाल काटने, वहां से लागाय Corona, 70 लोगों ने कराई थी शेविंग, कई निकल गए पॉजिटिव

नाई घर गया था बाल काटने, वहां से लागाय Corona, 70 लोगों ने कराई थी शेविंग, कई निकल गए पॉजिटिव

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus in India) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है। लॉकडाउन (Lockdown in india) के बाद देश में अनलॉक-1 (Unlock-1) चल रहा है। जिसके चलते कई चीजों में छूट दे दी गई है। वहीं झारखंड (Jharkhand coronavirus s Update) में आज से जूते व कपड़े की दुकानें खोलने की अनुमति मिल गई है, लेकिन सैलून , पार्लर व मॉल खुलने की अनुमति अभी तक नहीं मिली है। इसके बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लोग चोरी छुपके दुकान खोल रहे है, कुछ लोग घर जाकर सर्विस दे रहे है। इसी क्रम में रेड जोन (Red Zone) से आए एक व्यक्ति को होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) के दौरान घर जाकर दाढ़ी बनाना एक नाई को महंगा पड़ गया।

घर जाकर नाई ने बनाई दाड़ी

मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा क्षेत्र का है। जिला प्रशासन ने नाई और दाढ़ी बनवाने वाले व्यक्ति पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिला प्रशासन का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने होम क्वारंटाइन (Home quarantine) के नियमों का उल्लंघन तो किया ही, नाई ने भी यह जानते हुए घर जाकर दाढ़ी बनाई कि वह व्यक्ति बाहर से आया है।

70 लोगों की बनाई थी दाढ़ी

जानकारी के मुताबिक व्यक्ति दो जून को दिल की बीमारी का इलाज कराकर दिल्ली से घर लौटा था। देर रात हुई जांच में नाई भी कोरोना संक्रमित निकल गया। प्रशासन को पता चला कि नाई ने 70 लोगों की दाढ़ी बनाई है। इससे बागबेड़ा के सीपी टोला और प्रधान टोला में खलबली मच गई है। जिला प्रशासन ने इनमें से 14 लोगों की पहचान कर सरकारी क्वारंटाइन में रख दिया है। शेष लोगों की तलाश जारी है। कोरोना जांच के लिए इनके नमूने लिए जा रहे हैं।

टेम्पो चालक को भी किय गया क्वारंटाइन

बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए व्यक्ति को बारीडीह के मर्सी अस्पताल ले जाने वाले टेम्पो चालक को भी सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया है। नाई के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। सभी का कोरोना जांच के लिए नमूना लिए जा रहे हैं।

24 घंटे में आए 24 नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जारी आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 नये केस सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1920 हो गई है। एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। 1198 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल कोरोना के 710 एक्टिव मामले हैं।